श्रीनगर: खेल जगत के लिए एक गौरवशाली क्षण में, जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ के लिए आधिकारिक तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
आपकी कड़ी मेहनत, और खेल के प्रति अटूट लगन ने आपको यह गौरवशाली पल दिलाया है। जब आप राष्ट्रीय जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे, तो आपको असीम सफलता मिले।
इस ऐतिहासिक चयन से पूरे जम्मू-कश्मीर और खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल है। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन और संघर्ष भरे सफर की सराहना करते हुए चारों तरफ से बधाइयों का तांता लग गया है।
Tags
खेल
